
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर पहले 25% और फिर अतिरिक्त 25% दंडात्मक टैरिफ लगाया, जिससे कुल 50% अमेरिकी टैरिफ लागू हो गया। अब अमेरिका ने ईरान के चाबहार पोर्ट पर भारत को 2018 से मिली छूट भी समाप्त कर दी है। अमेरिकी प्रशासन इसे ‘अधिकतम दबाव’ रणनीति का हिस्सा बता रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारत के लिए ईरान के साथ व्यापार करना और पोर्ट के जरिए सामान पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा। इससे न सिर्फ भारत, बल्कि अन्य व्यापारिक देश भी प्रभावित होंगे।

