लगातार खराब मौसम और भूस्खलन के कारण 22 दिन तक ठप रही माता वैष्णो देवी यात्रा बृहस्पतिवार को फिर से शुरू कर दी गई। मौसम में सुधार के बाद सुबह से तीर्थयात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को यात्रा को अस्थायी रूप से बहाल किया गया था, लेकिन

शाम को भारी बारिश के कारण इसे रोकना पड़ा। अब मौसम अनुकूल होने के चलते यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी फिर से शुरू कर दी है, ताकि यात्री आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकें।

