मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास MNR बिल्डमार्क के आलीशान दफ़्तर पर पाँच नक़ाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ 30 राउंड गोलियां चलाईं। ऑफिस के शीशे चकनाचूर हो गए, एक लग्ज़री कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात—किसी के हताहत होने की खबर नहीं। फायरिंग के तुरंत बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से 30 से अधिक गोलियों के खोल बरामद किए और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

हैं। इस बीच कुख्यात गैंगस्टर दीपक नंदल ने सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी ली है। नंदल का दावा—बिल्डर ने उसका पैसा देने से इनकार किया, इसलिए यह कार्रवाई की गई। साथ ही गुरुग्राम पुलिस को दी खुली चुनौती—जो भी पैसे चुकाने से बचेगा, उसे अंजाम भुगतना पड़ेगा। फिलहाल पुलिस ने जांच तेज़ कर दी है और कारोबारी वर्ग में इस वारदात के बाद दहशत फैल गई है।

