सांसद कंगना रनौत ने शिकायत करने आई महिला को सुनाई अपनी परेशानी

सांसद कंगना रनौत ने शिकायत करने आई महिला को सुनाई अपनी परेशानी

मनाली में बाढ़ पीड़ित महिला अपनी समस्याओं को लेकर सांसद कंगना रनौत के पास पहुंची। महिला ने बताया कि बाढ़ से उसका सबकुछ तबाह हो गया है और सरकार से मदद की उम्मीद जताई। लेकिन महिला की बात सुनने के बजाय कंगना रनौत ने खुद का दुखड़ा सुना दिया। उन्होंने कहा, “मेरे रेस्टोरेंट में तो कल सिर्फ 50 रुपये की सेल हुई है।” कंगना के इस बयान ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया। पीड़ित महिला की पीड़ा साझा करने की बजाय सांसद का इस तरह से प्रतिक्रिया देना चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर कंगना की आलोचना हो रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जनप्रतिनिधि का कर्तव्य जनता की समस्याओं को समझना है, न कि अपनी परेशानियों का बखान करना।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *