दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग वोट चोरी में मदद कर रहा है। उन्होंने सबूत नंबर 03 पेश करते हुए बताया कि नागराज नाम के व्यक्ति ने महज़ 36 सेकंड में 2 फॉर्म भर दिए। राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा, “ख़ास बात यह है कि नागराज सुबह 4 बजे उठे, 36 सेकंड में दो फॉर्म भरे, फिर दो वोट काटकर आराम से सो गए।” राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि क्या चुनाव आयोग सो

रहा है? और खुद ही जवाब देते हुए कहा कि आयोग सोया नहीं है, बल्कि जगा हुआ है और वोट चोरी कराने में सहयोग कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं बड़े पैमाने पर हो रही हैं और चुनाव आयोग इसमें सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

