
पणजी में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने कला अकादमी सभागार में पारुल विश्वविद्यालय गोवा परिसर के एक विशेष कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में उच्च शिक्षा के अवसरों के विस्तार और युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि गोवा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है और निजी विश्वविद्यालयों की भागीदारी से इसका दायरा और बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे नवाचार और शोध पर ध्यान केंद्रित करें, ताकि राज्य और देश की प्रगति में योगदान दे सकें। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, विद्यार्थी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

