देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री का जन्मदिन कार्यकर्त्ताओं ने सादगी के साथ मनाया।कार्यकर्त्ताओं अटल चौक पर अटल जी की प्रतिमा की सफाई कर स्वच्छता अभियान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल जी के नेतृत्व में चलाया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह के नेतृत्व में पाकुड़ के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला महामंत्री रूपेश भगत एवं आई टी सेल संयोजक पार्थ रक्षित ने रक्तदान किया। कार्यकर्त्ताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया एवं हाटपाड़ा चौक पर खीर वितरण किया गया। वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत ने वस्त्र वितरण किया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दिन को एक उत्सव के रूप में मनाया और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में समाज सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया। यह हमारा सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से महात्मा गांधी जयंती 2

अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में जनसेवा का संकल्प लिया है। यह पखवाड़ा उस नेतृत्व को समर्पित है, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और नेतृत्व ने भारत को एक नई दिशा दी है। वहीं विपक्ष जानता है कि उसका भविष्य अंधकारमय है, इसलिए वह घबराया हुआ है। हमे मंडलों और बूथ स्तर पर जनता के बीच जाकर यह संदेश पहुचाना है कि यह पखवाड़ा केवल पार्टी ही नहीं, बल्कि जनसेवा का जनांदोलन है। इस कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी,अनुग्रहित प्रसाद साह, श्रीमती सबरी पॉल,बिस्वनाथ भगत, पार्थ रक्षित,दीपक साह,विवेकानंद तिवारी,धर्मेंद्र त्रिवेदी, हिसाबी राय ,पवन भगत,प्राची चौधरी, निधि गुप्ता, सपन दुबे, पंकज साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

