जयपुर में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत विश्व प्रसिद्ध जंतर-मंतर पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सफाईकर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्वच्छ भारत मिशन का असली प्रेरणास्रोत बताया। दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ आज

एक जनआंदोलन बन चुके हैं, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं बल्कि ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन को नई ऊंचाइयाँ दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान न समझें, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या और संस्कार का हिस्सा बनाएं।

