रामभक्त सेवा दल ने पशु लदे मैजिक वाहन को चालक सहित पुलिस को सौंपा मंगलापाड़ा के समीप अवैध गौ लदा एक मैजिक वाहन संख्या JH 15V 2364 को रामभक्त सेवा दल के सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने शक के आधार पर पकड़ कर नगर थाना को सौंपा। इस बाबत जानकारी देते हुए संगठन के

जिला अध्यक्ष रतन भगत ने कहा की अवैध गौवंशीय जो मंगलपाड़ा के समीप मिनी वाहन पर कुर्ता के साथ लाद कर बंगाल की ओर ले जाया जा रहा था। इसी बीच सूचना के आधार पर नगर थाना को सूचित किया गया तथा गश्ती दल के साथ उक्त वाहन को जप्त करते हुए प्रशासन के द्वारा गौशाला को सौंपा गया।

