उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र, आईटी पार्क में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में जिलों से आई ताजा रिपोर्टों पर चर्चा की गई और राहत-बचाव

कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, सड़क मार्ग दुरुस्त करने और बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी सतर्कता से काम करे और जनता को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

