लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनाव आयोग को लेकर बड़ा बयान दिया। राहुल ने कहा कि अब उन्हें चुनाव आयोग के भीतर से मदद मिलनी शुरू हो गई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मैं बता देना चाहता हूं कि हमें चुनाव आयोग के अंदर से जानकारी मिल रही है और यह रुकने वाला नहीं है।” राहुल ने इस बयान के जरिए आयोग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए। इससे पहले भी

उन्होंने चुनाव आयोग पर कर्नाटक CID को जरूरी जानकारी न देने का आरोप लगाया था। उनके इस नए दावे ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है और अब आयोग की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

