दुर्गापूजा के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण के मद्देनजर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश दुर्गापूजा के अवसर पर समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की गई।उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे जिला प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़े यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलती है तो इसे जिला प्रशासन को साझा करें या स्थानीय प्रशासन अथवा थाना प्रभारी को सूचित करें। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक पंडाल में महिला एवं पुरुषों के आवागमन हेतु अलग व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय। सोशल मीडिया पर भड़काऊ व अमर्यादित पोस्ट नहीं करने की बात कही गई। शहरों में एवं जिले के विभिन्न पूजा स्थलों पर साफ सफाई कराने, कूड़ेदान की व्यवस्था कराने, लाइटनिंग की व्यवस्था एवं खराब पड़े सभी लाइट्स की मरम्मती करने संबंधी कई दिशा निर्देश दिए गए। कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को त्योहारों के दौरान बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने की बात कही गई। बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन को त्योहार के दौरान अप्रिय घटनाओं से निपटने हेतु समुचित चिकित्सकीय व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही पूजा पंडालों में तथा विसर्जन स्थलों पर भी प्राथमिक उपचार जैसे आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की बात कही गई। सभी पूजा पंडालों

के सदस्यों एवं वॉलिंटियर्स को पहचान हेतु सफेद टोपी एवं आईडी कार्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया।उपायुक्त ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन सजगता से कार्य कर रही है। तय विसर्जन रूट का इस्तेमाल करने की बात कही। सभी व्हाट्सअप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया का उपयोग करनेवाले एडमिन की जवाबदेही होगी कि वे किसी भी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले मैसेज पर रोक लगायें।पुलिस अधीक्षक ने पूजा समितियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।केवल सांस्कृतिक और भक्ति संगीत की अनुमति होगी। विसर्जन जुलूस में डीजे शामिल नहीं होंगे, पारंपरिक ढोल बाजे को प्राथमिकता दी जाएगी। हर पंडाल में सूचना केन्द्र स्थापित किया जाए। पूजा समिति स्वयं जिम्मेदार होगी कि उनके वालिंटियर्स सभी नियमों का पालन करें और माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखें।अग्निशामक की व्यवस्था, बिजली, जरूरी पब्ल्कि एड्रेस सिस्टम हों। सभी थानाध्यक्षों को पूजा स्थल एवं विसर्जन स्थलों के रूट चार्ट को वेरीफाई कर लेने की बात कही गई एवं कोई भी जुलूस का संचालन बिना पुलिस बलों के संचालित नहीं करने हेतु निदेशित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं शांति समिति के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
