व्यवहार न्यायालय परिसर में एक और शौचालय में सेनेटरी पैड डिस्पेंसर मशीन स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया गया झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर झारखंड के सभी व्यवहार न्यायालय में सेनेटरी पैड डिस्पेंसर मशीन लगाने का निर्देश दिया गया था जिसके आलोक में व्यवहार न्यायालय परिसर में एक और शौचालय में वादी परिवादी और महिला अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सेनेटरी पैड की भी व्यवस्था की गई है। जिन महिलाओं को सैनिटरी पैड की शीघ्र आवश्यकता हो वे ऑटोमेटिक सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन से 5 रूपए का सिक्का डालकर सेनेटरी पैड ले सकती हैं। जिन महिलाओं के पास सेनेटरी पैड खरीदने का पैसा नहीं है उसके लिए भी मुफ्त में सेनेटरी पैड की व्यवस्था अन्य मशीन में की गई है। सेनेटरी पैड

व्यवहार करने के उपरांत उक्त पैड के निपटान के लिए भी एक निपटान मशीन उपलब्ध है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह ने बताया कि झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर में पूर्व में एक शौचालय में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है आज एक और शौचालय में सेनेटरी पैड डिस्पेंसर मशीन एवं डिस्पोजल मशीन को महिलाओं की सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगवाया गया। यह पहल महिलाओं की सुविधा के लिए किया गया है जिससे कि जिन महिलाओं को सैनिटरी पैड की आवश्यकता हो वह शौचालय में उपलब्ध सेनेटरी पैड डिस्पेंसर मशीन से₹5 डालकर अपने दिए पैड ले सकती हैं।
