जापान की राजधानी टोक्यो में जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अlज 18 सितंबर को पुरुष जैवलिन थ्रो इवेंट का फाइनल खेला जाएगा इस महत्त्वपूर्ण मुकाबले में भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम आमने-सामने होंगे। क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने शुरुआती दो प्रयासों में साधारण प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरी थ्रो में शानदार वापसी कर फाइनल में जगह पक्की की।

दूसरी ओर, अरशद नदीम ने लगातार अच्छे थ्रो करते हुए आसानी से क्वालिफाई किया। यह फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए सिर्फ मेडल जीतने का ही नहीं, बल्कि भारत-पाकिस्तान की प्रतिष्ठा का भी सवाल होगा। दुनियाभर की नज़रें इस जंग पर टिकी होंगी।
