बाढ़ से दहला देहरादून, 10 की मौत, कई लापता 

बाढ़ से दहला देहरादून, 10 की मौत, कई लापता 

– उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार को बादल फटने से भारी तबाही मच गई। सहस्त्रधारा इलाके में आई अचानक बाढ़ ने पूरे शहर को दहला दिया। अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

भारी बारिश और बाढ़ के कारण सड़कें व पुल बह गए, जिससे यातायात ठप हो गया है। स्थानीय प्रशासन और NDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रभावित इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सरकार ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने और राहत कार्यों को तेज करने का आश्वासन दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *