
अमेरिका में कैपिटल हिल के बाहर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 12 फुट ऊंची सुनहरी मूर्ति स्थापित की गई है। इस मूर्ति में ट्रंप हाथ में बिटकॉइन पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। मुुर्ति को क्रिप्टो निवेशकों द्वारा फंड किया गया है और इसे डिजिटल करेंसी और वित्तीय नीतियों पर बहस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगाया गया है। मूर्ति ने सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित किया है और इसे लेकर लोगों के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं। यह मूर्ति न केवल ट्रंप की लोकप्रियता का प्रतीक है, बल्कि क्रिप्टोकरेंसी और वित्तीय नवाचार पर चर्चा का भी केंद्र बन गई है।
