
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है… और इस बार मतदाता देखेंगे एक बड़ा बदलाव।” भारत निर्वाचन आयोग ने ईवीएम मतपत्रों को और अधिक स्पष्ट और पढ़ने योग्य बनाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। अब पहली बार उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें बैलेट पर छपी होंगी। तस्वीर उम्मीदवार के तीन-चौथाई हिस्से को घेरेगी, ताकि पहचान में आसानी हो। इसके अलावा सीरियल नंबर बड़े और बोल्ड अक्षरों में दिखेंगे। सभी उम्मीदवारों के नाम एक जैसे फॉन्ट में होंगे और मतपत्र गुलाबी रंग के कागज़ पर छपे होंगे। ये नई व्यवस्था नवंबर में होने वाले बिहार चुनाव से लागू होगी और बाद में अन्य राज्यों में भी इस्तेमाल की जाएगी। “निर्वाचन आयोग का मानना है कि इस बदलाव से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि मतदाताओं के लिए वोट डालना भी और आसान हो जाएगा।

