
उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर… मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पावन 75वें जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम इस खास मौके पर देशवासियों की सेवा और समाज कल्याण के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत कर रहे हैं। ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत राज्यभर में विभिन्न जनकल्याण और स्वच्छता अभियानों के साथ-साथ वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह पहल प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और समाज की भलाई में योगदान देने के रूप में मनाने का माध्यम भी बनेगी।”

