“मध्य प्रदेश के धार से बड़ी खबर… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 22 सितंबर, नवरात्रि के पहले दिन से नए GST सुधार लागू हो रहे हैं। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वे भारतीय उत्पाद खरीदें और इन सुधारों का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि हर दुकान पर एक बोर्ड होना चाहिए, जिस पर लिखा हो – ‘गर्व से कहो, यह स्वदेशी है’। साथ ही उन्होंने राज्य सरकारों को इस अभियान को मजबूत तरीके से चलाने का निर्देश दिया, ताकि लोगों में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की जागरूकता बढ़े।”

