प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार कार हादसा, 3 की मौत और 1 घायल, चालक फरार

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार कार हादसा, 3 की मौत और 1 घायल, चालक फरार

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मानिकपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर उस समय देखने को मिला जब एक अनियंत्रित कार दुकान के सामने खड़े लोगों को रौंदती चली गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर लोग सिहर उठे। मृतकों में मधु प्रकाश सोनकर शामिल हैं, जबकि अन्य घायलों को एम्स रायबरेली रेफर किया गया था, जहाँ इलाज के दौरान दो ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी और आक्रोश फैल गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है, वहीं हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन आए दिन हादसों का कारण बनते हैं, लेकिन प्रशासन अब तक ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *