अमेरिका और भारत के बीच कूटनीतिक तनातनी एक बार फिर बढ़ गई है। ताज़ा घटनाक्रम में अमेरिका ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि नई दिल्ली उसके हितों के खिलाफ कोई कदम उठाता है तो इसके “गंभीर परिणाम” भुगतने होंगे। सूत्रों के मुताबिक मामला व्यापार समझौतों, रूस से भारत के रक्षा और ऊर्जा संबंध, तथा एशिया-प्रशांत क्षेत्र की रणनीति से जुड़ा हुआ है। अमेरिका का कहना है कि भारत को अपनी नीतियों में “संतुलन”

लाना होगा, वहीं भारतीय पक्ष ने साफ किया है कि वह अपनी “रणनीतिक स्वतंत्रता” से समझौता नहीं करेगा। यह अमेरिका की तरफ से भारत को पिछले कुछ महीनों में दी गई दूसरी बड़ी चेतावनी मानी जा रही है।

