“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएँ मिल रही हैं। इसी कड़ी में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। मुकेश अंबानी ने कहा कि यह दिन 1.45 अरब भारतीयों के लिए उत्सव का दिन है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को ‘परम आदरणीय और प्रिय’ बताते हुए कहा, ‘मेरी हार्दिक इच्छा है कि जब स्वतंत्र भारत 100 वर्ष का हो जाए, तब भी मोदी जी भारत की सेवा करते रहें।’

अंबानी ने अपने संदेश में यह भी कहा कि मोदी जी का 75वां जन्मदिन भारत के अमृत काल में आ रहा है और पूरे व्यापारिक समुदाय और रिलायंस परिवार की ओर से वे पीएम मोदी को शुभकामनाएँ देते हैं।”

