PM मोदी को शाहरुख, आमिर, रजनीकांत और साउथ सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई |

PM मोदी को शाहरुख, आमिर, रजनीकांत और साउथ सितारों ने दी जन्मदिन की बधाई |

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर पूरे देश के साथ-साथ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने भी उन्हें दिल से शुभकामनाएँ दी हैं। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मोदी जी का अनुशासन, कड़ी मेहनत और ऊर्जा युवाओं के लिए प्रेरणा है। वहीं आमिर खान ने पीएम मोदी को भारत के विकास में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया और लंबी उम्र की कामना की। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और खुशहाली की दुआ की।

निर्देशक एस.एस. राजामौली ने भी पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने लिखा – 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ, हैप्पी बर्थडे कैप्टन। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और राष्ट्र नेतृत्व के लिए शक्ति की कामना की। कमल हासन और मलयालम स्टार मोहनलाल ने भी अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की निरंतर शक्ति की प्रार्थना की। पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर भारतीय सिनेमा जगत ने एक सुर में शुभकामनाएँ दी हैं।”

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *