प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। देशभर में इस मौके पर बधाइयों का तांता लगा है। सोशल मीडिया पर लोग बढ़-चढ़कर शुभकामनाएँ दे रहे हैं। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी खास अंदाज़ में प्रधानमंत्री को बधाई दी है। हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो संदेश साझा किया और कहा – भगवान कृष्ण से आपके स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करती हूं, मोदी जी हमें आप पर गर्व है। हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश में सकारात्मक बदलाव और प्रगति देखने को मिली है।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 11 वर्षों से उनका पीएम मोदी के साथ जुड़ाव रहा है। इधर, प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘चलो जीते हैं’ को आज देशभर में फिर से रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी के बचपन की एक घटना से प्रेरित है। प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश और दुनिया से शुभकामनाएँ लगातार पहुँच रही हैं।”

