
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरे देश में इस मौके पर उत्साह का माहौल है और बीजेपी कार्यकर्ता इस दिन को सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। देशभर में वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी ने देश-विदेश में कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता सोशल मीडिया पर भी कमाल की है। एक्स पर उनके 109 मिलियन फॉलोअर्स हैं, इंस्टाग्राम पर 97 मिलियन से ज्यादा, फेसबुक पर 51 मिलियन और यूट्यूब पर 29 मिलियन सब्सक्राइबर। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी और लगातार तकनीक को अपनाने का उनका अंदाज़ ही युवाओं में उन्हें बेहद लोकप्रिय बनाता है। यही वजह है कि मोदी न सिर्फ राजनीति में, बल्कि डिजिटल दुनिया में भी एक ग्लोबल स्टार माने जाते हैं

