उत्तराखंड के देहरादून जिले में सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी बारिश और बादल फटने से भयंकर तबाही मच गई है। इस आपदा में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज

कर दिए हैं और नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की चेतावनी दी है।

