गोरखपुर में पशु तस्करों ने NEET छात्र की बेरहमी से की हत्या 

गोरखपुर में पशु तस्करों ने NEET छात्र की बेरहमी से की हत्या 

गोरखपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पशु तस्करों ने NEET की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने तस्करों की डीसीएम को आग के हवाले कर दिया और सड़क जाम कर दिया। दरअसल, सोमवार देर रात पशु तस्कर चोरी के इरादे से गांव पहुंचे। ग्रामीणों के शोर मचाने पर दीपक गुप्ता ने उनका पीछा किया। तस्करों ने उसे पकड़कर गाड़ी में बैठा लिया और बाद में चलती गाड़ी से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में SP नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव और पिपराइच थाना प्रभारी भी घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर चार थानों की पुलिस और PAC तैनात करनी पड़ी। गोरखपुर SSP ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पांच टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *