भारत-मॉरीशस संबंधों पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम रामगुलाम की बातचीत 

भारत-मॉरीशस संबंधों पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम रामगुलाम की बातचीत 

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और मॉरीशस के रिश्तों को अद्वितीय बताते हुए कहा कि ये संबंध साझा इतिहास, भाषा, संस्कृति और मूल्यों पर आधारित हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री रामगुलाम के व्यापक नेतृत्व अनुभव से आने वाले समय में भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंध और भी मज़बूत होंगे। मुलाकात के दौरान शिक्षा, संस्कृति और आर्थिक सहयोग को और विस्तार देने पर भी चर्चा हुई।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *