बिहार से छात्रों के लिए राहत भरी खबर—मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़ा बदलाव किया है। अब इस योजना के तहत मिलने वाला शिक्षा ऋण पूरी तरह ब्याज मुक्त होगा। इससे पहले आम छात्रों को 4% और महिलाओं, दिव्यांग व ट्रांसजेंडर छात्रों को 1% ब्याज पर लोन दिया जाता था। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अब अधिकतम 4 लाख तक का शिक्षा ऋण बिना ब्याज के मिलेगा। इसके

साथ ही 2 लाख तक का लोन चुकाने की अवधि 5 साल से बढ़ाकर 7 साल कर दी गई है, जबकि 2 लाख से ऊपर का लोन अब 10 साल तक में चुकाया जा सकेगा। सरकार का कहना है कि इस कदम से छात्रों का मनोबल बढ़ेगा और वे उच्च शिक्षा के लिए और प्रोत्साहित होंगे।

