हिंदुओं का बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा को लेकर पाकुड़ नगर थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मूर्मू की अध्यक्षता में शांति समिति की एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा समिति के प्रतिनिधि, समाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न करने हेतु हर संभाव्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। पूजा के दौरान डीजे साउंड को निर्धारित डिसीमल में बजाने, सोशल मीडिया में किसी तरह की अफवाह पर तुरंत पुलिस को सूचित करने,सोशल मीडिया पर अफवाह वाले पोस्ट को

शेयर न करने, मूर्ति विसर्जन हेतु तयशुदा रुट के प्रयोग करने जैसे मुद्दों पर सहमति जताई गई। थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि पूजा के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण हेतु किसी भी तरह के असमाजिक तत्वों एवं सोशल मीडिया पर एवं हर पूजा पंडाल में प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

