रेलयात्री की सुविधा के मद्देनजर रेल परिसर व प्लेटफार्म का किया गया निरीक्षण सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप द्वारा रेलवे स्टेशन के दोनों एवं रेलवे परिसर पर मौजूद यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण हेतु कार्यरत सभी विभाग के पर्यवेक्षक द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया ।इस क्रम में स्टेशन प्रबंधक लखीराम हेंब्रम वरिष्ठ अनुभाग अभियंता परितोष रंजन, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता ( विद्युत )राजू कुमार,वरिष्ठ दूरभाष अभियंता संजय कुमार ओझा, मुख्य टिकट निरीक्षक अखिलेश चौबे,बुकिंग सुपरवाइजर सिकंदर कुमार एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिजीत साधुकोन, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (संकेत) रणधीर कुमार द्वारा स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर एक्सीलेटर, एक नंबर प्लेटफार्म पर टॉयलेट की व्यवस्था,वाटर कूलर,

स्वचालित लिफ्ट, रेलवे स्टेशन पर लगे बोर्ड, यात्री भाड़े की सूची तथा विद्युत की व्यवस्था, सूचनाबोर्ड, टावर क्लॉक की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। एवं एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई तथा यह तय किया गया कि जिन समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर किया जा सकता है, उसे अगले महीने होने वाली सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप की मीटिंग के पहले पूर्ण करने का रूपरेखा तैयार किया गया।ज्ञात हो कि सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप की बैठक एवं निरीक्षण प्रत्येक महीने किया जाता है ।

