
पंजाब में बाढ़ ने तबाही मचा दी है। घर उजड़ गए, खेत बर्बाद हो गए और लोगों की जिंदगी बिखर गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज घोनेवाल का दौरा किया और बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों के दर्द और संघर्ष को करीब से देखा। राहुल ने कहा कि ग्रामीणों की आंखों में दुख साफ झलक रहा है, लेकिन उनका हौसला अटूट है। “राज्य और केंद्र सरकार दोनों को तुरंत राहत पैकेज और मुआवज़ा सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि ज़रूरतमंदों तक मदद बिना देरी पहुंचे।” राहुल गांधी ने वादा किया कि वे हर पीड़ित परिवार की आवाज़ उठाएंगे और हर संभव मदद दिलाने के लिए संकल्पित हैं। पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों में फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

