आगरा के प्रेम नगर में दो धमाके, सास-बहू घायल; बेसमेंट में मिला सिलेंडर 

आगरा के प्रेम नगर में दो धमाके, सास-बहू घायल; बेसमेंट में मिला सिलेंडर 

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शमसाबाद रोड स्थित प्रेम नगर मोहल्ले में दो जोरदार धमाकों से दहशत फैल गई। धमाके में घर का लोहे का मेन गेट उखड़कर गली में जा गिरा, खिड़की-दरवाजे टूट गए और पास खड़ी कार तक हिल गई। हादसे में सास-बहू गंभीर रूप से घायल हुईं जिन्हें अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि धमाके के बाद बेसमेंट में आग लग गई जिसे लोगों ने कड़ी मशक्कत से बुझाया। मौके पर गैस सिलेंडर और खुला नॉब मिला। सीसीटीवी फुटेज में धमाके की गूंज सुनकर लोग घरों से बाहर भागते नजर आए। देर रात तक मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहा और पुलिस-फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *