बिहार के बांका जिले में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक घर के छप्पर पर कई फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अचानक छप्पर पर अजगर को देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम

ने पहुंचकर अजगर को सुरक्षित काबू में लिया। राहत की बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अजगर को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। इस घटना के बाद इलाके में अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

