अफ्रीकी देश घाना में अंतिम संस्कार की परंपरा नए अंदाज़ में सामने आ रही है। यहां ताबूत साधारण लकड़ी के बक्से नहीं बल्कि रंग-बिरंगी कलाकृतियों के रूप में बनाए जा रहे हैं। इन्हें ‘फैंटेसी कॉफिन’ कहा जाता है। ये ताबूत मृतक की जीवनशैली और पेशे को दर्शाते हैं, जैसे मछुआरे के लिए मछली के आकार का ताबूत या शिक्षक के लिए स्कूल की आकृति वाला ताबूत। कलाकार एरिक क्पाक्पो अडोटे और उनके परिवार द्वारा बनाए गए ये कॉफिन घाना

की सांस्कृतिक पहचान बनते जा रहे हैं। हवाई जहाज, सीरींज, मोर, केकड़े तक के आकार के ताबूत यहां देखे जा सकते हैं। इन ताबूतों को देखकर न केवल कला और शिल्प की झलक मिलती है, बल्कि यह भी अहसास होता है कि यहां लोग जीवन के साथ-साथ मृत्यु को भी रंगों और रचनात्मकता से जोड़ते हैं।

