
22 वर्षीय आनंदकुमार वेलकुमार ने चीन में आयोजित स्पीड स्केटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रचा। वह इस प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। वेलकुमार ने मेन्स सीनियर 1000 मीटर स्प्रिंट में 1:24.924 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। इससे एक दिन पहले उन्होंने 500 मीटर स्प्रिंट में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। वहीं, जूनियर कैटेगरी में भारत के कृष शर्मा ने 1000 मीटर स्प्रिंट में गोल्ड जीता। इस तरह भारत ने पहली बार डबल गोल्ड के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर वेलकुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनका धैर्य और जज्बा अनगिनत युवाओं को प्रेरित करेगा।

