सूरत के पांडेसरा इलाके स्थित KSB ओलंपिया चिल्ड्रन हॉस्पिटल में बड़ा मामला सामने आया है। यहां मरीज के तीमारदार ने नशे की हालत में चाइल्ड स्पेशियलिस्ट डॉक्टर पर हमला कर दिया। आरोपी ने गुस्से में एक मिनट के अंदर डॉक्टर को 12 थप्पड़ जड़ दिए और गाली-गलौच भी की। दरअसल,

डॉक्टर ने गंभीर हालत वाले बच्चे को बड़े अस्पताल में रेफर करने की सलाह दी थी, जो आरोपी को नागवार गुजरी। पूरी घटना हॉस्पिटल के सीसीटीवी में कैद हो गई है। डॉक्टर ने हमलावर पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस जांच में जुटी है।

