देहरादून में भारी बारिश, टपकेश्वर महादेव मंदिर डूबा; सीएम धामी ने जताई चिंता |

देहरादून में भारी बारिश, टपकेश्वर महादेव मंदिर डूबा; सीएम धामी ने जताई चिंता |

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भारी बारिश से तमसा नदी उफान पर है और प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया। मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है, हालांकि पूरा परिसर पानी में डूब गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति पर चिंता जताई और प्रशासन, एसडीआरएफ व पुलिस को राहत कार्य में लगाया।

बारिश से कुछ दुकानों को नुकसान हुआ है और एहतियातन सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश व आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *