लखनऊ-इटावा में पुलिस का एक्शन, एनकाउंटर में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार | 

लखनऊ-इटावा में पुलिस का एक्शन, एनकाउंटर में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार | 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जिलों में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तारी की। लखनऊ के दुबग्गा इलाके में गोकशी की साजिश को नाकाम कर पुलिस ने हरदोई निवासी वसीम को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

वहीं, इटावा में 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर अंशुल पुलिस की गोली से घायल होकर पकड़ा गया और उसके साथी प्रकाश को भी हिरासत में लिया गया। अंशुल पर वन विभाग के अफसर पर हमले का आरोप है। दोनों घटनाओं ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सख्ती का संदेश दिया है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *