एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को शानदार प्रदर्शन करते हुए हराया। इस जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि यह जीत पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को समर्पित है। उन्होंने कहा, “हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।

हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं और इस जीत को अपने सभी सशस्त्र बलों को समर्पित करना चाहते हैं, जिन्होंने बहुत बहादुरी दिखाई।”

