संथाल परगना पुलिस खेल: चैंपियंस का ऐलान |

संथाल परगना पुलिस खेल: चैंपियंस का ऐलान |

पाकुड़ जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय संथाल परगना क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। संथाल परगना के डीआईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। साहिबगंज और जामताड़ा की टीमों को संयुक्त रूप से ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया।डीआईजी सिन्हा ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिस के अधिकारियों और जवानों में उत्साह बढ़ाती हैं।कार्यक्रम में साहिबगंज के एसपी अमित कुमार सिंह और जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता भी मौजूद रहे।

पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। सभी जिलों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया।डीआईजी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को तीन दिन का अवकाश देने की घोषणा की। अगली प्रतियोगिता साहिबगंज में आयोजित करने की घोषणा की गई। समारोह में पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद, जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार, खेल संघ के पदाधिकारी और विभिन्न थानों के प्रभारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *