जनसंघ से भाजपा तक का सफर तय करना और बिहार के राजनीति में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले स्व.लालमुनि चौबे के पुत्र ने जन सुराज पार्टी ज्वाइन कर लिया है,स्व.लालमुनि चौबे चैनपुर विधानसभा से चार बार विधायक और बक्सर लोकसभा से तीन बार सांसद भी रहे साथ ही बिहार सरकार में मंत्री भी रहे, लेकिन अब हेमंत चौबे का जन सुराज पार्टी ज्वाइन कर लेना चैनपुर में बीजेपी और एनडीए को एक बड़ा झटका लग सकता है। स्वर्गीय लाल मुनी चौबे के पुत्र हेमंत चौबे ने कहा कि इस बार जमकर तैयारी है चैनपुर विधानसभा तो जीतेंगे ही साथ ही पूरा बिहार जीतेंगे, अगर हमारा विधायक यहां से जितता है तो विधायक का 40% कमीशन खोरी का सिस्टम खत्म किया जाएगा, मैंने कमीशन खोरी और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ शुरू से ही

आवाज बुलंद किया मैंने इसके खिलाफ हमेशा लड़ाई लड़ी और यही मेरी ताकत है,चारित्रिक रूप से गिरे हुए लोग जब राजनीति में आ जाते हैं तो पूरे समाज की प्रतिष्ठा गिर जाती है अभी आपने देखा होगा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ श्रीलंका,बांग्लादेश और नेपाल में क्या हाल हुआ अब बारी है भारत की भारत अगर इससे परहेज नहीं किया समय रहते अगर वह चेते नहीं तो फिर नेपाल से भी भयावह स्थिति हिंदुस्तान की होने जा रही है किसका शंखनाद हमारे नेता प्रशांत किशोर जी ने किया है, इसका उदाहरण भी देखने को मिला है सीमांचल के इलाके में बेगूसराय में सीओ को खींचकर मारा गया। हम लोग शिक्षा,रोजगार,किसानों के खेतों के लिए पानी इन सभी चीजों पर हम लोग नजर रखे हुए हैं गांव से शुरू करेंगे गांव समाज से लेकर शहर तक पहुंचेंगे।

