हिंदी दिवस के अवसर पर समाहरणालय में जिला प्रशासन द्वारा सप्तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने किया। उपायुक्त ने सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि हिंदी राष्ट्रभाषा के रूप में देश को एक सूत्र में पिरोने

का काम कर रही है। उन्होंने हिंदी को सबसे सहज और सरल भाषा बताया।हिंदी बोलचाल ही नही वरन शिक्षा के लिए भी काफी सरल और सहज है। उन्होंने कहा कि हिन्दी देश को जोड़ने का काम करती है।

