टीम इंडिया इस वक्त एशिया कप 2025 के टी20 फॉर्मेट में खेल रही है, लेकिन फैंस की नजरें अगले महीने शुरू होने वाली भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज पर टिकी हैं। इसकी वजह है रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी। दोनों दिग्गजों ने आखिरी बार इस साल की शुरुआत में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेला था। पिछले दिनों रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर कयास तेज थे, लेकिन अब उन्होंने खुद इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया। रोहित ने सोशल मीडिया पर नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा—“मैं फिर से यहां हूं, यह वाकई

अच्छा लग रहा है।” भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा, जिसमें रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर उतरेंगे। खबरें हैं कि रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली अनऑफिशियल सीरीज में भी हिस्सा ले सकते हैं ताकि अपनी तैयारी परख सकें।

