जिला मत्स्य कार्यालय में बंदोबस्ती के नाम पर दर्जनों महिला व पुरुषों से अवैध रूप से उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला दिनों चर्चा का विषय बन हुआ है। कार्यालय के कतिपय दलालों द्वारा दर्जनों महिला व पुरुषों से पांच हजार रुपए बंदोबस्ती के नाम पर अवैध उगाही किया गया है।

लाभुकों को मात्र 110 रुपए का ही रसीद दिया गया है। मामले को लेकर दर्जनों की संख्या में लाभुक महिला व पुरुष जिला मत्स्य कार्यालय पहुंचे जहां उनलोंगों के द्वारा बदोवस्ती को लेकर काफी हंगामा किया। कार्यालय में मौजूद जिला मत्स्य पदाधिकारी काजल तिर्की से जब मामले के बाबत पूछा गया तो उन्होंने जांच करने की बात कही।

