रायबरेली में राहुल गांधी का वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश | 

रायबरेली में राहुल गांधी का वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश | 

रायबरेली में नेता विपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राहुल गांधी ने अमर शहीद वीर पासी वन ग्राम पहुंचकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से प्रकृति को बचाने और हरित अभियान से जुड़ने की अपील की।

राहुल गांधी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और स्वस्थ पर्यावरण जरूरी है। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम उनके रायबरेली दौरे का हिस्सा है। यहां वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी कर रहे हैं।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *