नेपाल में आई त्रासदी का असर अब भारत-नेपाल सीमा पर भी दिखने लगा है। महराजगंज बॉर्डर पर DIG मुन्ना सिंह हालात का जायजा लेने पहुंचे। सीमा पर SSB और पुलिस अलर्ट मोड में हैं। नेपाल से भागे कैदियों और अपराधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सख्त नजर आ रही हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। DIG मुन्ना सिंह ने बताया कि भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने का पूरा प्रबंध किया गया है।

वहीं, नेपाल लौटने वाले नेपाली नागरिकों को उनके अपने रिस्क पर भेजा जा रहा है। बॉर्डर पर आने-जाने वालों की सघन चेकिंग की जा रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नेपाल के अपराधियों या फरार कैदियों को किसी भी हाल में भारत में पनाह नहीं मिलेगी। DIG ने भरोसा दिलाया कि SSB और पुलिस मिलकर

