
यूपी के रायबरेली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे से पहले एक विवाद खड़ा हो गया है। शहरभर में लगे पोस्टरों ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। इन पोस्टरों में राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव को कलयुग का भगवान बताया गया है। पोस्टर में तेजस्वी को ब्रह्मा, राहुल गांधी को विष्णु और अखिलेश यादव को महेश का रूप दिखाया गया है। पोस्टर लगाने वाले सपा नेता राहुल निर्मल बागी हैं, जो लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव पद पर हैं। राहुल गांधी रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ताओं से मुलाकात और कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले ही पोस्टर विवाद उनके लिए सिरदर्द बन गया है। अब देखना होगा कि इस पर उनकी क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

