बसपा टिकट वितरण पर अफवाहें, विकास सिंह ने खंडन किया | 

बसपा टिकट वितरण पर अफवाहें, विकास सिंह ने खंडन किया | 

-खबर कैमूर से है जहां भभुआ जिप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने किया प्रेसवार्ता, जहां इस दौरान उन्होंने बताया कि इस समय मोहनिया और रामगढ़ विधानसभा सीट को पैसे लेकर बेच देने का पार्टी पर कुछ लोगों द्वारा अफवाह फैलाया जा रहा जो कि सरसरी गलत बात है, यह एक अफवाह है इसपर ध्यान नहीं दे, क्योंकि बसपा पैसा देख कर नहीं बल्कि प्रत्याशी का समीकरण देख कर देती है, वहीं मोहनिया के बसपा नेत्री कामना जगन्नाथ को कहे कि इन्हीं के द्वारा अफवाह फैलाया गया है कि बसपा द्वारा पैसे लेकर प्रत्याशियों को सीट बेच दिया गया है, मैं इनके बारे में कहना चाहता हूं कि यह खुद बसपा की नेत्री होते हुए दूसरे समाज दल से समझौता कर के बसपा को बदनाम कर रही थी, जिसे पार्टी के जिलाध्यक्ष छोटेलाल राम के द्वारा पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है और अपने लेटर पैड पर लिखकर ऊपर अधिकारियों को भेज दिया गया है, विकास सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि कुछ लोग कुछ महीना पार्टी में रहकर तत्काल टिकट पार्टी से टिकट पाना चाहते हैं उसी में से एक कामना जगन्नाथ है,अगर पार्टी इन्हीं लोग जैसे लोगों को टिकट देने लगे तो जो लोग वर्षों से पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं

वह कहां जाएंगे, इसी को लेकर अफवाह फैलाया जा रहा है कि बसपा पैसा लेकर टिकट दे रहा है, यह पार्टी को बदनाम किया जा रहा है, पार्टी सामाजिक समीकरण देख कर ही टिकट देता है, आगे उन्होंने कहा कि भभुआ विधानसभा में भी बसपा से दो उम्मीदवार हैं एक मै और एक बब्लू तिवारी जिन्होंने माननीय मायावती के जन्मदिन पर पार्टी को ज्वाइन किया, वहीं कल आकाश आनंद जी का भभुआ में जनसभा कराया गया जिसमें सार्वजनिक लोग उपस्थित हुए थे, लेकिन मैने यह नहीं कहा कि मैने यह सभी जनता को बुलाया है यह तो पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का मेहनत था, लेकिन कामना जगन्नाथ तीन महीने में ही मोहनिया विधानसभा का टिकट मांगने लगी और ऊपर से अफवाह फैला रही है, और कहती है कि मैने 100 बीएलओ बनाया है मै उन्हें बताना चाहता हूं कि कई वर्षों से मै पार्टी के लिए कार्य करता आ रहा हूं जहां 354 बीएलओ को बनाया है जो भभुआ विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर लगातार भूखे प्यासे पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, यह पार्टी के हांथ में की किसको कहां से टिकट देता है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *