नेपाल में चल रहे विद्रोह के बाद अब फ्रांस में भी हालात बिगड़ते दिखाई दे रहे हैं। राजधानी पेरिस समेत कई शहरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन भड़क उठे। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर जाम लगाया और सरकारी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। फ्रांसीसी पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन हिंसक रूप ले रहा था, इसलिए कार्रवाई करनी

पड़ी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों का गुस्सा सरकार के हालिया आर्थिक फैसलों और बढ़ती महंगाई को लेकर है। हालात को देखते हुए सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

